नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के भीमताल नगर पंचायत को सरकार ने नगर पालिका बना दिया है।
जारी की गई अधिसूचना
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रमुख सचिव शहरी विकास आर के सुधांशु ने बताया कि भीमताल को नगर पालिका बनाए जाने के संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। बताया गया है कि इससे नगर पंचायत भीमताल को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद बनाए जाने से यहां के निवासियों को बिजली, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ-सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की समुचित सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
जताया आभार
जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने भीमताल पालिका का शासनादेश जारी होने पर सीएम और विधायक कैड़ा का आभार जताया साथ ही क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।