नैनीताल जिले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नैनीताल जिला न्यायालय के बाद अब नैनीताल हाई कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है।
बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल शहर के न्यायालयों को बम से उड़ाने के धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला न्यायालय को भी तीसरी बार ड्रोन बम से उड़ने की धमकी मिली है। जिससे न्यायालय में हड़कंप मच गया। साथ ही अधिवक्ताओं ने काम बंद करने चेतावनी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल हाई कोर्ट और जिला कोर्ट गुरुवार को मिले फिर एक संदेश ने हड़कंप मचा दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने इसे लेकर बैठक बुलाई है। बताया कि अज्ञात ईमेल से एक और संदेश भेज कर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। जिसके बाद जज चैंबर और कोर्ट परिसर खाली करने के साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर के निरीक्षण और जांच में जुटी है। इससे पहले बीते 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश ईमेल किया गया था।