नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नये साल के आगमन पर उत्सवों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी नैनीताल स्वयं फील्ड पर उतरे और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
ली जानकारी
जिस पर 31 दिसंबर और नव वर्ष उत्सव के सकुशल एवं शांतिपूर्वक आयोजन के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, मुख्य चौराहा, पार्किंग स्थलों, जिले के बोर्डरों एवं सार्वजनिक स्थानों में सुदृढ़ सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बीते कल रविवार को एसएसपी नैनीताल जिले के नैनीताल, रूसी, मंगोली, भवाली, भीमताल, कैंची जैसे अनेक पर्यटन स्थल पर पहुंचे।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश
▪️ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें ।
▪️ड्यूटीरत पुलिस बल, अपने उच्च अधिकारियों से परस्पर संपर्क में रहें।
▪️मुख्य चौराहों एवं यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पर्यटन एवम् वाहनों की अधिकता के मद्देनजर ही ट्रैफिक छोड़ें। ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करें।
▪️ समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए संदिग्धों, हुडदंग मचाने वाले तथा अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। पर्याप्त चेकिंग और फ्रिस्किंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी करें।
▪️ सभी संचार उपकरण सही हालत में रखें। नगर नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करे। आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को सूचित करें।
▪️देश–विदेश से घूमने आ रहे सभी आगंतुकों तथा स्थानीय लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। नैनीताल पुलिस की बेहतर छवि को उजागर करें।