नैनीताल: बेटे को चुनाव जिताने के लिए मां खुद बनी छात्रा,  DSB कैंपस में भानु प्रताप बने छात्रसंघ अध्यक्ष, मां के अनोखे चुनाव प्रचार की चर्चा

​

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डीएसबी (DSB) कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान ने शानदार जीत दर्ज की है।

जीता अध्यक्ष पद पर चुनाव

जानकारी के अनुसार इस जीत के साथ-साथ सबसे ज्यादा चर्चा भानु प्रताप की मां बीना चौहान के अनोखे चुनावी अभियान की हो रही है। भानु प्रताप को चुनाव जिताने के लिए उनकी मां बीना चौहान ने एक अनूठी मिसाल पेश की। कॉलेज परिसर के भीतर रहकर बेटे के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से बीना चौहान ने खुद एम.ए. पॉलिटिकल साइंस में दाखिला लिया और छात्रा बन गईं।

​कैंपस में रहकर संभाली प्रचार की कमान

कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद मां ने दिन-रात कैंपस के अंदर रहकर अन्य छात्र-छात्राओं के बीच बेटे के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया। अब इस जीत के साथ ही डीएसबी कैंपस में मां-बेटे की इस जोड़ी और मां के अनूठे त्याग की काफी चर्चा हो रही है।