उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती परीक्षा 2026: कनिष्ठ कैमरामैन, प्रोजेक्टनिस्ट, फोटोग्राफर और शोध अधिकारी परीक्षा के जारी हुए एडमिट कार्ड

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ कैमरामैन/प्रोजेक्टनिस्ट, फोटोग्राफर और शोध अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड (प्रवेश-पत्र) जारी कर दिए हैं।

एडमिट कार्ड जारी

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लिखित परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 को दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक) में कनिष्ठ कैमरामैन / प्रोजेक्टनिस्ट पदों के लिए।
द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक) फोटोग्राफर एवं शोध अधिकारी पदों के लिए।

देखें वेबसाइट

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

​