नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में भक्तों को मिलेगी अब यह सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को पंहुचते है।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

रोजाना कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच कैंची धाम से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जिला प्रशासन की ओर से कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें इस पहल पर अब भक्तों को कैंची धाम में ही आपातकालीन इलाज के साथ दवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस स्वास्थ्य जांच केंद्र पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी।