नैनीताल: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद की प्रतिभाओं और संस्थाओं से पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन करने की अपील की है।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, इस बार चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 31 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्ति पात्र हैं। सरकार का विशेष ध्यान उन प्रतिभाशाली लोगों (विशेषकर महिलाओं, वंचित वर्गों और दिव्यांगजनों) पर है, जो प्रचार से दूर रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं। सामान्यतः यह सम्मान जीवित व्यक्तियों को दिया जाता है (विशेष स्थिति में ही मरणोपरांत)। सरकारी कर्मचारी (डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर) इसके पात्र नहीं हैं। अगले उच्च श्रेणी के पद्म पुरस्कार के लिए पिछले सम्मान के बाद कम से कम 5 वर्ष का अंतराल अनिवार्य है।
नैनीताल: जिला प्रशासन ने पद्म पुरस्कार 2027 के लिए मांगे नामांकन, जुलाई तक का समय