उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: रात 10 बजे के बाद यात्री वाहनों पर लगी रोक, एसएसपी ने दिए यह निर्देश





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। वहीं चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।


जारी किए निर्देश


मीडिया रिपोर्ट्स के वहीं (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जनपद में यात्री वाहनों के संचालन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों के चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।‌ एसएसपी ने बताया कि रात के समय सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल) और आयुक्त (गढ़वाल मंडल) के निर्देशों के अनुपालन में यातायात के इस नए शेड्यूल को लागू किया गया है।


वाहनों पर रोक


जिसमें सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित हो सकेंगे। रात 10 बजे के बाद इनका संचालन पूरी तरह वर्जित होगा।‌ रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच भारी वाहनों का आवागमन स्थानीय पुलिस थानों, चौकियों और चेकपोस्टों की निगरानी में सुनिश्चित किया जाएगा।सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे रात के समय बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाएं ताकि नियमों का उल्लंघन न हो।