उत्तराखंड के लिए गौरव: बुल्गारिया में होने वाले जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में शिवम और अरशद का चयन

उत्तराखंड: उत्तराखंड के दो प्रतिभावान खिलाड़ी, शिवम विश्वास और मोहम्मद अरशद, का चयन ‘फिग एग्रो जिम्नास्ट वर्ल्ड कप 2026’ के लिए हुआ है।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 से 31 मई 2026 तक बुल्गारिया के बर्गास शहर में आयोजित की जाएगी। जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह चयन हाल ही में संपन्न हुई ‘राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप’ में इन दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए किया है। डॉ. शर्मा ने इसे प्रदेश और जिम्नास्टिक संगठन के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।