नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले से एक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली छात्र ने गेम आईडी के चक्कर में लाखों रूपए गंवा दिए।
गंवाए इतने लाख रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 11 अक्तूबर को उसके मां के खाते से 95000 और पिता के खाते से 99046 की रकम कटने का मैसेज मिला। कई किश्तों में रकम अलग-अलग यूपीआई आईडी में भुगतान की गई थी। बताया कि उनका बेटा गेम आईडी खरीदने का प्रयास कर रहा था। जिस कारण उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। जिस पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला साइबर सेल को हस्तांतरित किया गया है। जांच की जा रही है।