नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व चेकिंग की जा रही है।
निकाला फ्लैग मार्च
इसी क्रम में आज राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में तथा थाना बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17, बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 8, नई बस्ती, राजपुरा, इंदिरा नगर, कल्याणपुरा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 3 व 4 में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पंचक्की, दमुवादूंगा तथा चौंफला चौराहा में फ्लैग मार्च निकाला गया।