नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत जल्द होगी चौथी काउंसिलिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत चौथी काउंसिलिंग आयोजित होगी।

वेबसाइट में होगी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब चौथी काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। रिक्त सीटों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय में अब तक तीन चरणों में काउंसिलिंग हो चुकी है। जिसके बाद अब चौथी काउंसलिंग होगी। जल्द ही इसकी तिथि की जानकारी साझा की जाएगी।