नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, जंगल में सर्च अभियान जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित तल्ला बगड़ के तोला गांव से एक युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई है।

गुलदार के हमले की जताई आशंका

मिली जानकारी के अनुसार सुमन मेहरा (22) पुत्री गोधन सिंह मेहरा शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से सौड़ गए थे। जब शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो सुमन नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई। जानकारी के अनुसार माँ को खेत में सुमन का एक कपड़ा, चप्पल और फोन का कवर वहां पड़ा मिला। जिसके बाद शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सुमन को गुलदार उठा ले गया है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

तलाश अभियान जारी

जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कर्मचारियों और ग्रामीणों की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम टार्च व ग्रामीण जलती मशालों के साथ जंगल में खोजबीन करती रही लेकिन सुमन का पता नहीं चल सका। आज भी तलाश अभियान जारी है। वहीं डीएफओ सीएस जोशी के अनुसार बताया है कि युवती को ले जाने वाले वन्य जीव के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। तलाश की जा रही है।