नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिये साक्षात्कार होने लगे हैं।
साक्षात्कार तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं विश्वविद्यालय की गत आठ सितंबर को पीएचडी प्रवेश आयोजित हुई थी। वहीं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 13, 14 व 15 नवंबर को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की। जिसमें पहले दिन बुधवार को 304 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। चयनित छात्रों को कॉलेज एवं गाइड आवंटित किए जाएंगे। बताया कि 13 से 18 नवंबर तक उत्तीर्ण छात्रों के साक्षात्कार होने हैं।