नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

जरूरी खबर सामने आई है। बीएड में काउंसलिंग के लिए अंकों के प्रमाणपत्रों की जाँच और सत्यापन 20 व 21 नवम्बर को किया जाएगा।

दी यह जानकारी

✅✅जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन महाविद्यालय आवंटन 22 से 24 नवम्बर तक होगा। वहीं आवंटित महाविद्यालयों में प्रवेश 25 से 29 नवम्बर तक कराया जाएगा।
✅✅द्वितीय चरण में शेष योग्य व अयोग्य अभ्यर्थियों का महाविद्यालय आवंटन 30 नवम्बर को होगा और प्रवेश प्रक्रिया 1 से 6 दिसम्बर तक और।
✅✅तृतीय चरण में रिक्त सीटों की घोषणा 7 दिसम्बर को की जाएगी तथा महाविद्यालय स्तर पर परामर्श 8 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा।