नैनीताल: ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 आज बुधवार है श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
नंदा देवी महोत्सव का समापन
इस महोत्सव में देश-प्रदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन की सुरक्षा, यातायात और नागरिक व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कड़े इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लगातार पैदल गश्त और सीसीटीवी निगरानी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिला।
खोया-पाया केंद्र बना मददगार
महोत्सव के दौरान पुलिस द्वारा स्थापित खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम बेहद कारगर साबित हुए। मेले में गुम हुए सामान के साथ-साथ बिछड़े बच्चों, बुजुर्गों और अन्य परिजनों को तत्काल अनाउंसमेंट व कुशल समन्वय के जरिए उनके परिवारों से सुरक्षित मिलाया गया। वहीं महोत्सव के चलते शहर में वाहनों का भारी दबाव बना रहा, लेकिन पुलिस के प्रभावी ट्रैफिक प्लान और ग्राउंड पर तैनात जवानों की सतर्कता से मार्गों पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं से खुश दिखे श्रद्धालु
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि मेला क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें काफी सुरक्षित और सहज अनुभव हुआ। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धालुओं ने पुलिस व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं साझा कीं।