नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस अलर्ट मोड में है।
अलर्ट मोड पर पुलिस
सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। रात्रि गश्त लगातार जारी है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है। रात्रि गश्त भी तेज कर दी गई है। वर्तमान में बॉर्डर्स में चल रहे तनाव के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ चैकिंग की जा रही है। पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। महत्वपूर्ण स्थानों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग व गश्त बढ़ाई गई है।