नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय: पीजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन फॉर्म 22 से 30 नवंबर तक भरें, देखें अपडेट

​नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार एनईपी (NEP) नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर (मुख्य/बैक) एवं तृतीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए समर्थ पोर्टल 22 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक खोला जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र परीक्षार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षा में शामिल होने के लिए 30 नवंबर 2026 तक परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरना सुनिश्चित करना होगा। यह सूचना विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत एनईपी नवीन पाठ्यक्रम के पीजी प्रथम सेमेस्टर (मुख्य/बैक) और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए है।