नैनीताल: कुमाऊं विवि ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ‘विशेष बैक परीक्षा’ की आवेदन प्रक्रिया की शुरू, इतने सितंबर तक करें आवेदन

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित व्यावसायिक (प्रोफेशनल) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए ‘विशेष बैक परीक्षा’ की आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिन पाठ्यक्रमों के अध्यादेश में विशेष बैक परीक्षा का प्रावधान है, उनके पात्र अभ्यर्थी 2 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के समर्थ और ईआरपी (ERP) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष बैक परीक्षा का अवसर केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो अपने संबंधित पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं। पात्र विद्यार्थियों को 10 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
• ​स्नातक (UG) पाठ्यक्रम: बीबीए (BBA), बीसीए (BCA), बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, बीलिब (B.Lib), बीएससी आईटी (B.Sc IT), बीएससी होम साइंस, बीएचएम (BHM), बीकॉम वित्तीय लेखांकन, बीकॉम बैंकिंग एवं वित्त, और बीएससी कृषि (B.Sc Ag)।
• ​पारंपरिक व एकीकृत पाठ्यक्रम: सामान्य बीएससी (B.Sc) और एमबीए एकीकृत।
• ​स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम: एमएलिब (M.Lib), एमबीए (2 वर्षीय) और एमबीए विशेषज्ञता/पर्यटन।