नैनीताल‌: सरोवर नगरी नैनीताल पंहुचे मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना है। ऐसे में नैनीताल में भी बहुत ज्यादा ठंड है। नैनीताल में अब पर्यटकों की संख्या भी कम हो रही है।

नैनीताल में फिल्मों की शूटिंग

इसी बीच खबर सामने आई है कि नैनीताल में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। वह यहां होटल में ठहरे हुए हैं। रविवार को सातताल में उनकी नई फिल्म की शूटिंग हुई। इस दौरान होटल स्टाफ व‌ फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। वहीं खबर है कि बाॅलीवुड के सितारे फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पंहुचने वाले हैं।