नैनीताल: एक युवक ने दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की। जिसकी सूचना बच्चियों ने अपने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन मामले की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी पांच और छह वर्षीय मासूम बच्चियां घर के आसपास ही खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले सय्यद सैफ(22) ने दोनों बच्चियों को 23 नवंबर की शाम 3:30 बजे अपनी दुकान में बुलाया और उनके साथ अश्लील हरकतें की। बच्चियों ने ये बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद दोनों बच्चियों के परिजन मल्लीताल कोतवाली में अपनी बच्चियों के साथ हुई शर्मनाक घटना की शिकायत करने पहुंचे। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सय्यद सैफ को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट हल्द्वानी भेज दिया है।