नैनीताल: “ऑपरेशन सेनेटाइज”: 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी ने चलाया व्यापक सत्यापन अभियान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन है। 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम है।

एसएसपी ने चलाया सत्यापन अभियान

इस मौके पर बीते कल 9 फरवरी 2025 को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं स्टेडियम के आसपास स्थलीय निरीक्षण* कर झुग्गी झोपड़ियां एवं आसपास बड़ी संख्या में सत्यापन की कार्रवाई की तथा सत्यापन टीम का निरीक्षण कर बड़े स्तर पर कार्यवाही कराई।

04 टीमों का गठन

साथ ही एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों की 04 टीमों का गठन अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ, राष्ट्रीय खेल के समापन पर सुरक्षा सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों की पहचान और उन्हें नियंत्रित करना, सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को मजबूत* करने के उद्देश्य से किया गया। चैकिग अभियान स्थल जवाहर नगर क्षेत्र, टनकपुर रोड, रेलवे स्टेशन, गौला गेट बस्ती,  गफूर बस्ती, चिराग अली मजार क्षेत्र, इंदिरा नगर फाटक, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव, गोला गेट से लगी झुग्गी झोपड़ी, राजपुरा क्षेत्र, ठोकर लाईन, रोडवेज वर्कशाप, रेलवे स्टेशन , कॉलटैक्स, शीशमहल ,हाईडिल तिराहा तथा भोटिया पड़ाव आदि में बृहद रूप से चलाया गया।

अभियान का विवरण

कुल 1830 लोगों के सत्यापन (मौके पर ऑनलाइन पहचान ऐप व मैन्युअल सत्यापन की कार्रवाई की गई)
48 के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही।
22 लोगों पर सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार रुपये कुल- 22 लाख रुपये की चालानी कार्यवाही।

अभियान में शामिल पुलिस टीम

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी
टीम 1-
सीओ हल्द्वानी, नितिन लोहनी
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव 
SSI रोहताश सिंह सागर 
SSI महेंद्र प्रसाद 
  SI दिनेश जोशी 
  SI जगदीप नेगी 
  IRB और SSBटीम

टीम 2
क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा
प्रभारी निरीक्षक लालकुँआ दिनेश फर्त्याल
थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट 
उ0नि0 कृपाल सिंह,
उ0नि0 नीतू सिंह ,
उ0नि0 मनोज कुमार
02 सैक्शन आईआरबी
एक प्लाटून  सीएपीएफ

टीम 3
सीओ भवाली सुमित पांडेय
थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी
SI निधि शर्मा 
का0 मुनेंद्र कुमार,
का0 राजेश कुमार,
का0 शिवकुमार 
ASI GD सुमन प्रसाद आईटीबीपी टीम

टीम 4
थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी
  ASI हेमंत कुमार 
  कां0 मोहम्मद आजम 
  चीता 8 कर्मचारी गण 
  ASI GD अमर सिंह 
  डेढ़ सेक्शन ITBP