नैनीताल: क्रिसमस और नये साल पर डीजे बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति, जाने

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिसमस और न्यू ईयर आने वाला है। जिसकों लेकर नैनीताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सहयोग की अपील

बड़ी संख्या में पर्यटक यहां जश्न मनाने आते हैं। इस संबंध में कुछ दिनों पहले पुलिस अधिकारियों ने पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। जिसमें यातायात समेत अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सहयोग की अपील की।

लें अनुमति

साथ ही यह भी कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में शहर के होटलों में रात्रि दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट की विशेष अनुमति पर रात्रि 12 बजे तक भी पर्यटकों के लिए संगीत की व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए होटल संचालक संगीत बजाने को लेकर संब​धित अ​धिकारी से अनुमति लें।