नैनीताल: आगामी त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, 128 कबाड़ी, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की चैकिंग की, 133 लोगों/संचालकों के किए चालान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण के निर्देशन में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की सत्यापन कार्यवाही

इसी क्रम में जनपद के थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाड़ी, मेडिकल स्टोर, शॉप तथा मोबाइल शॉप में वृहद स्तर पर चैकिंग/सत्यापन कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीमों द्वारा बीते दिवस देर शाम तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की प्रभावी चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर अनियमितता पाये जाने पर 133  लोगों/संचालकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान कर कुल 40,400 /– रुपए संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया।

नंबर की दी जानकारी

साथ ही सभी कबाड़ी शॉप, मेडिकल स्टोर, गन शॉप तथा मोबाइल शॉप संचालकों को उनके कर्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी। सभी सम्बन्धित को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाये। किसी भी प्रकार पुलिस सहायता के लिये पुलिस टोल फ्री नम्बर 112 पर सम्पर्क करें।