नैनीताल: नये साल के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है‌। नैनीताल जिले में नये साल के जश्न के लिए पर्यटक आने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

जिसमें (सीओ/इंस्पेक्टर– 06, उ0नि0/अ0उ0नि0 –55, हे0का0/ का0–244 होमगार्ड/पीआरडी- 40 कुल- 345 पुलिस बल तथा पीएसी–03 कंपनी, 02 प्लाटून, तथा 1.5 सेक्शन इसके अतिरिक्त फायर टेंडर, हॉक, तथा होमगार्ड, पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी ने हुड़दंगियों और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है और इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर संवेदनशील गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।