नैनीताल: स्कूलों के आस-पास पुलिस का पहरा, मनचलों/ अराजकतत्वों पर है पैनी नजर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में स्कूली बच्चों की सुरक्षा तथा सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के दृष्टिगत स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय पुलिस गश्त में तैनात हो रहीं है।
      
गश्त में तैनात पुलिस

इसी क्रम में दिनांक- 08.09.24 को नैनीताल पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों के खुलने व बंद होते समय पुलिस गश्त बढ़ाई गई, पुलिस द्बारा, शरारती तत्वों एवं स्कूली बच्चों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।