नैनीताल पुलिस का ‘मिशन सुगम यातायात’: कल सुबह 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे अधिकारी, SSP की सख्त चेतावनी





नैनीताल: पर्यटन सीजन के आगाज़ और पहले वीकेंड पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है।


जनता से सहयोग की अपील


इसी क्रम में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जनपद की यातायात व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एक व्यापक ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी के सख्त निर्देशों के अनुसार, आज प्रातः 6:00 बजे से ही जनपद के सभी थाना प्रभारी, उप-निरीक्षक और अतिरिक्त बल अपने निर्धारित चौराहों और जाम की दृष्टि से संवेदनशील ‘बॉटल नेक’ पॉइंट्स पर मोर्चा संभाल लेंगे। खास बात यह है कि केवल अधीनस्थ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि सभी राजपत्रित अधिकारी भी स्वयं सड़कों पर मौजूद रहकर यातायात संचालन की निगरानी करेंगे।


प्लान की मुख्य बातें:


• ​सख्त डायवर्जन: लागू किए गए नए डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य होगा।

• ​भारी वाहनों पर अंकुश: यातायात को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों को निर्धारित समय और स्थानों पर ही रोका जाएगा।

• ​सक्रिय मोबाइल पेट्रोलिंग: मार्ग में किसी भी आकस्मिक बाधा या दुर्घटना से निपटने के लिए मोबाइल पुलिस पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी।