नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो.प्रीति सक्सेना को हिमाचल प्रदेश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला में कुलपति नियुक्त किया गया है।
मिली यह जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रो. प्रीति सक्सेना ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से कानून में पीएचडी की डिग्री ली है। वह बीबीयू और मानवाधिकार आयोग में भी कार्यरत रही हैं। अब वह हिमाचल प्रदेश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला में कुलपति नियुक्त हुई है। जिस पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से उन्हें बधाई दी गई है।