नैनीताल: प्रो. रजनीश पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव हुए नियुक्त, संभाला कार्यभार

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार कुलपति की सहमति के आधार पर सहायक कुलसचिव ने इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के बाद प्रो. पांडे ने कुलसचिव पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में वह कला संकायाध्यक्ष और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। ​प्रो. पांडे के कुलसचिव नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।