नैनीताल: आज “Run For Unity” थीम के तहत आयोजित हुई दौड़

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। जो देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा एकता का भाव प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम का आयोजन

इस वर्ष दिनांक 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व‌ मनाया जा रहा है। जिसके चलते अब राष्ट्रीय एकता दिवस में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम आज दिनांक 29.10.2024 को आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में Run For Unity theme के तहत प्रहलाद नारायण मीणा SSP नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.10.2024 को हल्द्वानी शहर में दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत समय आज दिनांक 29.10.2024 को समय प्रातः 7:00 बजे कोतवाली हल्द्वानी से हो गई है।
यह दौड़ 02 कैटिगरी में आयोजित हो रही है
✅ 3 km (open)
✅5 km(open)