नैनीताल: नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के साथ निकली रैली, दिया यह संदेश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में भूपेंद्र भंडारी क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा ढेला क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों को व दीपशिखा अग्रवाल द्वारा लालकुंआ क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, रामनगर, हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम, तल्लीताल, बनभूलपुरा, चोरगलिया एवं SOG प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय जनता, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों, छात्र-छात्राओं को स्कूलों, बस्तियों, गाँव, मोहल्लो, स्थानीय बाज़ारो आदि में जाकर नशे से दूर रहने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अभियान के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एवं SOG टीम द्वारा आमजनमानस को पोस्टर/ बैनर/ नुक्कड नाटक/रैली आदि के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई।