नैनीताल: उत्तराखंड पीएचडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पीएचडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है।

इस वर्ष पहली बार हुई संयुक्त रूप से पीएचडी की परीक्षा, नोडल था कुमाऊं विवि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। बताया कि पहली बार हुई संयुक्त परीक्षा में श्रीदेव सुमन विवि, ओपन विश्वविद्यालय, एसएस जीना विवि अल्मोड़ा और कुमाऊं विवि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा के लिए 2838 ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 425 ने केवल मौखिक परीक्षा के लिए आवेदन किया। पंजीकरण में नेट जीआरएफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा की छूट थी, जबकि अन्य को लिखित व मौखिक दोनों परीक्षा देनी थी। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर लॉग इन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।