हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 15/01/25 को लालकुआं पुलिस द्वारा वन विभाग लालकुआँ की टीम के साथ संयुक्त रुप चैकिंग के दौराने पी0डब्लू0डी0 रोड के पास लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन संख्या UK04CA7892 को रोककर चैक किया गया
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसमें सागौन के 14 अदद लट्ठे पाये गये। वाहन में दानू सिंह बिष्ट पुत्र पप्पू सिंह विष्ट निवासी गांधीनगर वार्ड नं0 2 लालकुआँ उम्र- 30 वर्ष 2-करनदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी –बजरी कम्पनी लालकुआं उम्र- 20 वर्ष व 3- पिन्टू पुत्र ख्याली राम निवासी बंगाली कालौनी लालकुआँ उम्र- 24 वर्ष सवार थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सागौन प्रजाति के लट्ठो से सम्बन्धित कोई भी वैध अभिवहन प्रपत्र नही दिखा पाये। जिनकी कीमत लगभग 1,10,000/- रुपया है।अभियुक्तगणो द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के लिये सागौन प्रजाति के लट्ठो का अवैध रुप से चोरी कर परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग की टीम द्वारा बरामद माल को कब्जे वन विभाग के लेकर उक्त तीनो अभियुक्तगंणो के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत धारा – 26(1)च छ/41/42/52 क भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर मा0न्या0 के समक्ष पेश कराया जा रहा है ।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 अंजू यादव
2-हे0कानि0 सुखपाल सिंह
3-कानि0 राजेश कुमार
4- वन दरोगा विशन राम मय हमराही टीम