नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।
दिए यह निर्देश
जिस पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।
एसएसपी का कड़ा संदेश
जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।