नैनीताल: वायरल वीडियो पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, उत्तराखंड पुलिस वर्दी पहनकर बनाए रील्स, हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में विगत दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर युवक वीडियो बनाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित होने के बाद SSP नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, कोतवाली हल्द्वानी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान दिनेश (निवासी हल्द्वानी) एवं दिव्यांश (निवासी मुखानी) के रूप में की गई। दोनों युवकों को तलब कर पूछताछ*
की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वर्दी उन्होंने स्थानीय बाजार से खरीदी थी।  युवकों से तत्काल वीडियो सोशल मीडिया से हटवाया गया। उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया एवं माफीनामा दिया गया।