नैनीताल: एसएसपी की सख्ती, CSC सेंटरों में अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही, 08 सेंटर करवाये बंद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के निर्देशन में 05 टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई। जिसमें अनियमितताएँ पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद कर दिया गया।
जांच के दौरान निम्न कमियाँ प्रमुख रूप से पाई गई।

✔ रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया।
✔ रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी।
✔ CCTV कैमरा नहीं लगा था।
✔ संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध नहीं था।

सघन जांच अभियान के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न सेंटर बन्द करवाये गए।

1. सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा
2. सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा
3. साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा
4. ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा
5. नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा
6. डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा
7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा
8. देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा