नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बीते कल गुरुवार को नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया गया।
कहीं यह बात
साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति समेत 35 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक पिछले तीन माह से आंदोलित हैं। बीती 4 अगस्त को शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत से वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन इसके बावजूद सरकार एवं शासन की ओर से किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया गया। जिसके खिलाफ शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
दिया गया धरना
जिस पर बताया कि 27 सितंबर को राजकीय माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जाहिर किया। 8 अक्टूबर को देहरादून में विशाल सरकार जागरण रैली का आयोजन किया गया। 16 अक्टूबर को समस्त 13 जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया। अब चतुर्थ चरण में कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल मुख्यालयों पर गुरुवार को एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, कृष्णा बिष्ट, संयुक्त मंत्री शिवराज बनकोटी, ममता जोशी पाठक, संगठन मंत्री प्रमोद मेहरा, कमला गुरुरानी, हेमा पंत, मीनाक्षी कीर्ति, जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।