नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
दी शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने खेल और कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 24 विद्यार्थियों ने एनसीसी के राष्ट्रीय शिविरों में सहभागिता की। इसमें एक कैडेट ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री की रैली में भी हिस्सा लिया। साथ ही विद्यालय ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।