नैनीताल: हाईवे पर स्टंटबाजी = सीधी कार्यवाही – SSP मंजुनाथ टीसी का जीरो टॉलरेंस संदेश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 19.12.2025 की रात्रि को वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक द्वारा
हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी तथा आम जनता की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इस मामले में लिया संज्ञान

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन चालक का पता लगा कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा चालक को हिरासत में लिया गया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज  किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।

SSP डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने सख्त शब्दों में दी चेतावनी

स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।‌ सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।