नैनीताल: कैंची धाम पंहुचे टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह, बाबा नीब करौरी महाराज का लिया आर्शीवाद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में देश विदेश से भक्त दर्शन को पंहुचते है।

बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन

वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी कैंची धाम पंहुचे। वह बीते कल शनिवार को नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचे। रिंकू सिंह ने यहां बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा के प्रति आस्था उन्हें कैंची धाम ले आई। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कैंची धाम में मौजूद अपने प्रशंसकों के साथ फोटो और सेल्फी ली। यहां आधे घंटे तक मंदिर में रहने के बाद वह लौट गये। उनके साथ उत्तराखंड मूल के क्रिकेटर आर्यन जुयाल भी पंहुचे।