उत्तराखंड: इग्नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन और ओडीएल प्रवेश, आगे बढ़ी अंतिम तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इग्नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन और ओडीएल दोनों ही माध्यमों में प्रवेश हो रहें हैं।

14 अगस्त अंतिम तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रवेश की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब अंतिम तिथि 14 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2024 तक विस्तारित कर दी है। शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in के द्वारा Register Online पर के नये प्रवेश अथवा पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सके हैं। प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।