April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

नैनीताल: नैनीताल में पर्यटकों के लिए एकमात्र दुकान में आया रसीला काफल.. बढ़ी डिमांड

कोरोना संक्रमण के चलते नैनीताल और पहाड़ी स्थानों का प्रसिद्ध काफल नगर में दो साल बाद पहली बार बिकने को आ गया है। नगर में पर्यटक काफल का आनंद उठा रहे है। और साथ ही इस फल की सराहना भी कर रहे हैं। काश्तकारों के अनुसार कोविड-19 के चलते बाजार नहीं मिलने पर काफी मात्रा में काफल बर्बाद हुआ था। लेकिन अब स्थितियों में सुधार होने लगा है और एक बार फिर काफल की बिक्री की संभावनाएं बढ़ गई है।

काफल खरीदने वालों की डिमांड बढ़ी

नगर में काफल खरीदने वालों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। फल विक्रेता प्रताप सिंह जीना ने बताया कि नगर में उनके पास ही यह फल बिकने को आया है। उन्होंने बताया कि दो साल कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते फल मार्केट में नहीं आया था। उन्होंने बताया कि इस बार यह फल बहुत लंबे समय बाद आया है। उन्होंने बताया कि वह चोपड़ा गांव से काफल खरीदकर बेचने के लिए नैनीताल आए है।

बाजार में 300 रूपये प्रतिकिलो काफल का भाव

बताया कि काफल अभी 300 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले साल काफल नगर में 200 रुपये किलो बिक रहा था। इस बार डिमांड ज्यादा होने से का फल 300 रुपये किलो बिक रहा है। नैनीताल में अभी केवल उन्हीं के पास फल आया है। जिसका पर्यटक खट्टे मीठे फल का आनंद ले रहे है।