नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा समर्थकों ने हथियारों के बल पर उनके पांच जिला पंचायत सदस्यों का सरेआम अपहरण कर लिया।
18 अगस्त को हाईकोर्ट में किए जाएंगे पेश
जिसके बाद वह हाईकोर्ट पंहुचे। इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई की। जिस पर हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा था कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए फिर से मतदान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना पूरी कर अनंतिम परिणाम को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रख दिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि परिणाम को कोषागार में डबल लॉक के तहत रखा गया है। मतगणना के साथ ही तैयार हुई पुलिस रिपोर्ट और परिणाम 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कर ली गई थी, लेकिन नतीजे की घोषणा फिलहाल रोक दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार परिणाम सीलबंद लिफाफे में भेजा जाएगा।