नैनीताल: एसएसपी ने”जन-संवाद” के माध्यम से सुनी फरियादियों की गुहार, पुलिस और जनता के बीच मिटाई दूरियां, समस्याओं का निकाला समाधान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज दिनांक 14.12.2025 को एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा प्रकृति की गोद में बैठे सुदूरवर्ती थाना बेतालघाट जाकर क्षेत्र की जनता के साथ “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जन संवाद कार्यक्रम

इस मौके पर प्रांतीय व्यापार मंडल बेतालघाट द्वारा कुमाऊनी रीति रिवाज से एसएसपी नैनीताल का स्वागत किया गया। एसएसपी नैनीताल‌ द्वारा बेतालघाट को मनमोहक तथा प्रकृति का एक नायाब तोहफा बताते हुए सराहना की गई। इसके बाद “जन संवाद” के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। एसएसपी नैनीताल के सरल स्वभाव तथा मित्रवत व्यवहार को देखकर फरियादियों ने बेहिचक अपनी समस्याओं को रखा। उम्मीदें लेकर पहुँचे फरियादियों की भीड़ में एसएसपी ने हर शिकायतकर्ता को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके आवेदनों को लिया। उन्होंने सिर्फ समस्याएँ नहीं सुनीं, बल्कि मौके पर ही कई शिकायतों के निवारण की नींव भी रख दी।

दिए यह निर्देश

✔️ जुआ खेले जाने की शिकायत पर थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ संचालक व संरक्षक दोनों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
✔️ पुलिस चौकी बनाने एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाने के सुझाव पर एसपी क्राइम, एसपी दूरसंचार तथा क्षेत्राधिकारी भवाली को सर्वे करने के निर्देश दिए गए, रूप रेखा तैयार कर एरिया कवर हेतु फिलहाल देखरेख चौकी बनाने, तथा बाद में स्थाई चौकी बनाने आश्वासन दिया गया।
✔️फायर स्टेशन नहीं होने की समस्या पर थाने के बगल में भूमि का चयन कर मिनी फायर स्टेशन का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
✔️ स्कूली बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी वाहन /डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो यह कार्यवाही

स्कूल जाने/ छुट्टी के समय खनन के डंपर चलने की समस्या पर एसपी यातायात तथा थाना प्रभारी को ट्रांसपोर्टर संग गोष्ठी आहूत कर वरिष्ठ नागरिकों तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल जाने/ छुट्टी के समय (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी विशेषकर डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए। नियमों उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। आमजन को भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो लेकर कार्यवाही हेतु पुलिस को भेजने हेतु अवगत कराया गया, ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

थाने का निरीक्षण तथा कर्मचारियों का सम्मेलन

इसके उपरांत एसएसपी द्वारा थाना बेतालघाट का निरीक्षण किया गया, तथा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय व भोजनालय का भ्रमण कर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही बाजार भ्रमण तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ करते हुए, तथा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने व स्थानीय काश्तकारों/ किसानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पाद, मडुवा, ऑर्गेनिक मसाले इत्यादि क्रय‌ किए गए।

रहें मौजूद

वहीं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, वाचक देवेंद्र सिंह राजपूत, स्टेनो साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रताप बोरा मंडल अध्यक्ष भाजपा बेतालघाट, अतुल भंडारी प्रांतीय खंड व्यापार मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष, चंपा जलाल चित्रा गैड़ा, ललिता जोशी, गीता बोरा, धर्मा देवी (ग्राम प्रधान) आशा आर्या (ग्राम प्रधान) सुशीला बधानी,  मीना आर्या, आनंद सिंह रावत, कीर्ति वल्लभ भंडारी, रंजीत भंडारी, गोपाल बोहरा, दीवान तड़ियाल, महेंद्र सिंह गैड़ा, राजेंद्र गैड़ा, अखिलेश कुमार, मीनाक्षी आर्य (ग्राम प्रधान) गणेश आर्य (ग्राम प्रधान) कैलाश पंत, दिलीप सिंह नेगी, दीपू पडियार तथा नीमा बोहरा आदि मौजूद रहे।