नैनीताल: चारा लेने जंगल गई महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के निकटवर्ती गांव सौड़ में जंगल में चारा लेने गई महिला पर भालुओं ने हमला कर दिया।

गंभीर रूप से किया घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते कल रविवार की है‌। सौड़ गांव निवासी खष्टी बिष्ट (32) पत्नी बालम बिष्ट रविवार सुबह आठ बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पालतू मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। अचानक पहले से घात लगाए तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। जिस पर लोगों ने डंडो से शोर से भगाने की कोशिश की। शोर मचाने पर भालू खष्टी को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला बुरी तरह से घायल हुई है।