नैनीताल दुखद: कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो कार, 3 की मौत, 05 घायल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में कैंची धाम में बाबा के दर्शन को जा रहे बरेली के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए ।

तीन लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस जानकारी के अनुसार राहुल पटेल उम्र 35 पुत्र भूप राम गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जत नगर, बरेली स्थित अपने आवास से परिवार के 8 अन्य सदस्यों के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए निकले। तभी सुबह करीब 9:30 बजे भवाली से कैंची धाम की ओर जाते समय उनकी स्कार्पियो एन कार संख्या यूपी 25 डीजेड 4653 अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई और नीचे स्थित शिप्रा नदी में अटक गई। जिससे घायलों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद अन्य वाहनों के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

घायलों को हायर सेंटर किया रेफर

पुलिस ने इस हादसे में घायल सभी लोगो सीएचसी भवाली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राहुल की मां गंगा देवी उम्र 55 पत्नी भूप राम, पत्नी बृजेश कुमारी उम्र 26 व साली नैंसी गंगवार उम्र 24 पुत्री जयपाल सिंह निवासी पीलीभीत रोड, बरेली को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल के 7 वर्षीय पुत्र ऋषि, बहन स्वाति उम्र 20 वर्ष, बहनोई करन, भतीजा अक्षय उम्र 20 पुत्र ओमेंद्र सिंह व बहन ज्योति उम्र 25 पत्नी करन घायल हो गई। घायलों को सीएचसी भवाली में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 की मदद से हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।