नैनीताल: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर यात्रियों और सैलानियों को जाम से मिलेगी निजात, एनएच टू लेन सड़क बनाने की तैयारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

इतने करोड़ की डीपीआर हो रहीं तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों और सैलानियों को जाम से निजात दिलाने के लिए एनएच टू लेन सड़क बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए विभाग ज्योलीकोट से खैरना तक टू लेन सड़क के निर्माण कार्य के लिए 700 करोड़ की डीपीआर तैयार कर रहा है। जब यह डीपीआर तैयार होगी।‌‌ तब विभाग भारत सरकार को डीपीआर भेजेगा। भारत सरकार से धनराशि स्वीकृत होने के बाद टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

जाम से निजात

टू लेन सड़क बनने से अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला, जागेश्वर, रानीखेत, कैंची धाम और कौसानी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों और सैलानियों को राहत और जाम से निजात मिलेगा