May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: रिश्तों को किया शर्मसार, पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी, मां ने दिखाई हिम्मत, गिरफ्तार

 3,129 total views,  2 views today

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने बाप- बेटी के रिश्तों को शर्मसार किया है। यह मामला हरिद्वार से सामने आया है।

आरोपी पिता गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार आरोप है कि ये शख्स अपनी 14 साल की बड़ी बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता था और जब बेटी इस घिनौने काम का विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।‌ इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। वहीं मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में पति की शिकायत की। पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़ित बच्ची ने बताया कि, उसका पिता बीते एक साल से उसके साथ गलत काम करता आ रहा था। इतना ही नहीं किसी को बताने पर उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते बच्ची डरी और सहमी हुई थी। वहीं पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी को पॉक्सो व दुष्कर्म आदि धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।