नैनीताल: हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है‌। आज नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ज़्योलीकोट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक घायल हो गया।

खाई में गिरा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज रविवार सुबह हुआ। जब ट्रक लगभग दस मीटर खाई में गिर गया।जिससे ट्रक चालक को हल्की खरोंचें आई हैं। बताया कि मोड़ काटने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण ट्रक खाई में गिर गया। जानकारी के अनुसार यह ट्रक हल्द्वानी से अल्मोडा सामान लेकर जा रहा था। ट्रक में एक अन्य भी सवार था। जो ठीक है।