नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफवृहद अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया और वाहन सीज किए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 245 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 23 वाहन सीज एवं ₹74,000 का जुर्माना जमा किया गया।